Posts

Showing posts with the label slum soccer

SLUM SOCCER - HOMELESS SOCCER

Image
 दोस्तों, आज मुझे एक ऐसे महान व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य मिला जिन्होंने हमारे देश का नाम एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। उन्होंने एक छोटी सी चीज़ को बहुत गंभीरता से लिया और उसे अपने जीवन का मिशन बना दिया। आज एक बैठक के दौरान उनसे मिलने और उनकी प्रेरणादायक कहानी सुनने का अवसर मिला। उनका नाम है श्री विजय बारसे, नागपुर में रहने वाले 79 वर्षीय शख्स, जिनके काम से कोई भी प्रेरित हो सकता है। विजय सर ने बताया कि वह एक छोटे से गांव से आते हैं, जहां बिजली, पानी और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं। इसके बावजूद उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और शारीरिक शिक्षक के रूप में नौकरी की, फिर वहीं से सेवानिवृत्त हुए। नौकरी के दौरान एक बार एक संस्था उनके स्कूल में आई और कहा कि शिक्षक केवल 4-5 कक्षाओं के लिए ही नहीं बल्कि पूरे 24 घंटे के लिए वेतन पाता है, और हर शिक्षक का यह दायित्व है कि वह इसे समझे। विजय सर ने इस बात को अपने दिल में उतार लिया। सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने महसूस किया कि उनकी पेंशन उनकी जरूरतों से अधिक है, और बिना कुछ किए घर पर बैठना उनके लिए सही नहीं था। यह उनकी बड़ी सोच को दर्शाता है, ज...