Posts

Showing posts with the label FMCG

एमडीएच वाले दादाजी सबसे रईस CEO

Image
भारतीय उपभोक्ता बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रॉडक्ट के सीईओ को शायद ही किसी ने किसी मैगजीन कवर पर देखा हो लेकिन वह देश के लोगों के लिए जाना-पहचाना चेहरा हैं। MDH मसाले के हर पैक पर 94 साल के धरमपाल गुलाटी को पगड़ी पहने हुए आपने जरूर देखा होगा। पांचवी पास इस शख्स ने पिछले वित्तीय वर्ष में 21 करोड़ रुपए कमाई की जोकि गोदरेज कंज्यूमर के आदि गोदरेज और विवेक गंभीर, हिंदुस्तान यूनिलिवर के संजीव मेहता और ITC के वाई सी देवेश्वर की कमाई से भी ज्यादा है। उनकी कंपनी 'महाशियां दी हट्टी' जो MDH के नाम से ज्यादा लोकप्रिय है, ने इस साल कुल 213 करोड़ रुपए का लाभ कमाया। इस कंपनी के 80 प्रतिशत हिस्सेदारी गुलाटी के पास है। पांचवीं पास गुलाटी को दादा जी या महाशयजी के नाम से भी जाना जाता है। उनकी पहचान एक ऐसे मेहनती उद्यमी के तौर पर है जो फैक्ट्री, बाजार और डीलर्स का नियमित दौरा करते हैं। जब तक उनको इस बात की तसल्ली नहीं मिल जाती है कि कंपनी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है, उन्हें चैन नहीं पड़ता है। वह रविवार को भी फैक्ट्री जाते हैं। दूसरी पीढ़ी के आंत्रप्रन्योर गुलाटी ने 60 साल पहले एम...