Posts

Showing posts with the label बजट से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी

बजट से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी

2017 का बजट पेश होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। बजट आपको प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से प्रभावित करता है। हम आपको बजट से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी दे रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद पता नहीं होगा। बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द 'बॉजेट' (bougette) से हुई है, जिसका मतलब होता है, चमड़े का बैग। बजट के जरिए सरकार अगले साल के आय-व्यय का ब्योरा पेश करती है, जिससें सभी स्त्रोतों से प्राप्त राजस्व और सरकारी खर्चों को एक साथ रखा जाता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार आम बजट तैयार करने में वित्त मंत्रालय, योजना आयोग, प्रशासनिक मंत्रालय और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की मुख्य भूमिका होती है। भारत में पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था। उस समय भारत पर अंग्रेजों का राज था। इंडियन काउंसिल के फाइनैंशल मेंबर जेम्स विल्सन ने भारतीय वायसराय को सलाह दी थी कि बजट को अंग्रेजी ढांचे के आधार पर पेश किया जाए। दिलचस्प बात यह है कि जेम्स विल्सन ने ही प्रसिद्ध आर्थिक पत्रिका द इकॉनमिस्ट और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की स्थापना की थी। स्वतंत्र भारत में पहली बार तत...